BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सोनाडीह सीमेंट प्लांट के खिलाफ उग्र आंदोलन की तैयारी – विधायक इन्द्र साव

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदा बाजार
विधायक इन्द्र साव ने कहा कि सोनाडीह सीमेंट प्लांट द्वारा क्षेत्रीय किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। वर्ष 2015 में प्लांट द्वारा निर्मित रेल्वे लाइन पर नहर क्रॉसिंग स्ट्रक्चर (पुलिया) का निर्माण नहीं होने से मोपकी, धनेली, चंदेली, सिल्वा, मोपका, बकुलाही, धौराभाठा, भरतपुर, भोथीडीह, खपरी और निपनिया सहित 11 गांव के किसान सिंचाई से वंचित हैं।
इन्द्र साव ने नहर विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर बताया कि आरडी 1980 मी., 2540 मी., 3930 मी. तथा खपरी माइनर (आरडी 2810–2850 मी.) पर पुलिया नहीं बनने से पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा। यह समस्या दस वर्षों से लंबित है, बावजूद इसके सीमेंट प्लांट प्रबंधन कोई समाधान नहीं निकाल पाया।

विधायक ने कहा कि किसानों की उपेक्षा, बेरोजगारों की अनदेखी और फाउंडेशन के माध्यम से विकास कार्यों में उदासीनता को लेकर प्रभावित गांवों के किसानों के साथ बैठक कर उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिला अस्पताल कवर्धा में कैंसर जांच शिविर, 25 मरीजों की हुई जांच — समय रहते पहचान से बचाई जा सकती है जान

Bhuvan Patel

पोलमी में पिकअप और माजदा की भिड़ंत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Bhuvan Patel

कवर्धा में नायब तहसीलदार पर मनमानी का आरोप: बिना दस्तावेज जांच के कब्जा दिलाने पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों में आक्रोश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!