BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

कार्रवाई – सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर गिरी गाज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना स. लोहारा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को रंगे हाथ पकड़ा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर कुल 7 प्रकरण दर्ज किए और आरोपियों को थाने तक पहुंचाया।
एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में अब सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। दोषियों को सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वालों के लिए कबीरधाम में कोई जगह नहीं है।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आम जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की घटना दिखे तो तत्काल सूचना पुलिस को दें, ताकि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आरटीई के तहत डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में नर्सरी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 मार्च से ऑनलाइन आवेदन

Bhuvan Patel

भोरमदेव जंगल में अवैध लकड़ी का कारोबार — सीमित कार्रवाई से बढ़ी विभाग की किरकिरी!

Bhuvan Patel

“भारतमाला फर्जीवाड़े में नाम आने के बाद निलंबित पटवारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ‘मैं निर्दोष हूं'”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!