BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गोण्डीयन समाज ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन – गोण्डवाना गढ़ किलाओं के संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों की मांग

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
0 पड़रिया विधायक भावना बोहरा का किया पुतला दहन
कवर्धा
गोण्डीयन समाज ने अपनी प्राचीन विरासत, गढ़-किलों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को संबोधित करते हुए एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) के जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि स्वतंत्रता के बाद भाषाई आधार पर राज्यों का गठन तो हुआ, परंतु गोण्डी भाषियों को उनका ‘गोण्डवाना राज्य’ नहीं मिला। इसके चलते गोण्डवाना साम्राज्य के ऐतिहासिक गढ़, किले और परंपराएं उपेक्षा का शिकार हो रही हैं।

प्रमुख मांगें
1. गढ़-किलों का संरक्षण व प्रबंधन गोण्डीयन समुदाय को सौंपा जाए।
2. गोण्डी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए।
3. गोण्डवाना राज्य का ऐतिहासिक राजचिह्न “गज-सोडूम” (हाथी पर सवार शेर) को संवैधानिक मान्यता दी जाए।
4. कवर्धा का प्राचीन नाम ‘कवधुरागढ़’ पुनः स्थापित किया जाए।

5. कंकालीन पचराही सहित पेनठाना, मड़वा महल, भोरमदेव, छेरकी महक जैसे स्थलों को गोण्डीयन समुदाय की संरक्षण में दिया जाए।
6. आदिवासी संज्ञा को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया जाए।
स्थानीय विवाद और शिकायतें भी उठाईं
प्रतापगढ़ (पंडरिया) स्थित प्राचीन गढ़-किलों पर बाहरी हस्तक्षेप और जबरन मूर्ति स्थापना की शिकायत की गई।
14 अगस्त 2025 को गढ़ के गेट का ताला तोड़कर वैदिक पद्धति से पूजा-पाठ कराने के मामले में जिम्मेदार पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की गई।
कबीरधाम जिले के कई गोण्डीयन परिवारों की भूमि कब्जा विवाद, फर्जी पट्टों, जाति प्रमाणपत्रों और मारपीट की घटनाओं पर भी संज्ञान लेने की अपील की गई।
बोड़ला क्षेत्र के दलदली गांव में बॉक्साइट खदान से प्रभावित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास की मांग की गई।

समाज की पीड़ा
गोण्डीयन समाज का कहना है कि अन्य समुदायों की धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षण और ट्रस्ट प्रबंधन दिया गया, लेकिन गोण्डीयनों को अब तक उनका अधिकार नहीं मिला। इसके चलते उनकी प्राचीन पहचान, संस्कृति और इतिहास धीरे-धीरे विलुप्ति की ओर है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया और बोड़ला के 655 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान शुरू

Bhuvan Patel

प्रधानमंत्री पीएम-आशा योजना: किसानों के पंजीयन की तिथि 22 मई तक बढ़ी, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मिलेगा फसलों का लाभ

Bhuvan Patel

वन विभाग में वाहन चालकों की नियुक्ति, चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश सौंपे गए

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!