BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 6 पेटी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार – ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ग्राम प्राणकापा तिराहा के पास दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 6 पेटी देशी प्लेन शराब (290 पौवा, 52.200 बल्क लीटर), कीमत लगभग 23,200 रुपये तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत 73,200 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी –
मनीराम काठले (19 वर्ष) निवासी मानिकपुर, जिला मुंगेली
खेम कुमार लहरे (19 वर्ष) निवासी सारंगपुर, जिला मुंगेली
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जिले से अवैध शराब व नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करना है।
कबीरधाम पुलिस का स्पष्ट संदेश है –
➡ शराब व नशे के अवैध धंधे में लिप्त लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
➡ ऐसे लोगों के लिए सिर्फ दो रास्ते हैं – या तो धंधा छोड़ दें, या फिर जेल जाएं।
पुलिस की अपील – आमजन नशे से दूर रहें और यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री या परिवहन होता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम कलेक्टर ने मतदान करने पश्चात् लोगो को मतदान करने की की अपील

Bhuvan Patel

भड़भड़ा नदी किनारे तीन गांव के मध्य विराजमान श्री नाग देव स्थल पर 13 जनवरी से प्रारंभ होगा मेला

Bhuvan Patel

दिनदहाड़े ज्वेलर्स में उठाईगिरी, CCTV में कैद शातिर चोर की वारदात; व्यापारी बोले—सुरक्षा व्यवस्था फेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!