BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस का कमाल: मलैदा जंगल से फरार हत्या आरोपी दबोचा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 कबीरधाम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल और एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम ने यह सफलता अर्जित की।
मामला 8 सितंबर 2025 का है, जब ग्राम बैगापारा भेंड्रानवागांव निवासी रामचरण बैगा (47) ने गांव के ही शत्रुहन बैगा (42) को गांव से बाहर जाने की धमकी दी और जान से मारने की नीयत से लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस हमले में शत्रुहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद थाना सिंघनपुरी जंगल में मर्ग दर्ज कर शव का पीएम कराया गया।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने जानबूझकर हत्या की है। इसके आधार पर थाना सिंघनपुरी जंगल में अपराध क्रमांक 47/2025 धारा 103(1) भा.दं.सं. पंजीबद्ध किया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार होकर केसीजी जिले के मलैदा जंगल में छिप गया था।

पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपी का ठिकाना तलाश कर 12 सितंबर को जंगल से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द साहू, सउनि नबोर एक्का, प्रआर पेखेन्द्र जांगड़े, आरक्षक महेश कुमार डांडे, अकीब खान, मनोज शर्मा, युगल किशोर वर्मा, रामजी पटेल, विश्वनाथ मंडावी तथा साइबर सेल कबीरधाम से सउनि चन्द्रकांत तिवारी एवं आरक्षक आकाश राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव सड़क हादसे का हुआ शिकार , आई चोट 

Bhuvan Patel

भगवा ध्वज का आपमान मंत्री को पड़ा भारी ग्यारहवा चक्र में 25000 मतों से हार कि कगार पर

Bhuvan Patel

तेज आवाज में डी जे बजाने वाले की खैर नहीं ,दस हजार का हुआ अर्थ दंड 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!