BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में गौ राजनीति गरमाई: कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, नगर पालिका अध्यक्ष ने पूजा कर गौ माता का कराया स्वागत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। शहर की सड़कों पर मवेशियों की समस्या को लेकर राजनीति तेज हो गई है। सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहर में घूम रही गायों को इकट्ठा कर नगर पालिका परिषद कवर्धा के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर के भीतर लगातार मवेशियों के घूमने से यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस दौरान कांग्रेस नेता कामू बैगा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने गायों की सुरक्षा एवं व्यवस्थापन को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

वहीं दूसरी ओर, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और सभी पार्षदगणों ने विरोध की बजाय सकारात्मक पहल की। उन्होंने गाय माता का आरती उतारकर, भोजन कराकर उन्हें नगर पालिका परिसर में प्रवेश कराया। अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा—“गाय हमारी माता है, यदि वे स्वयं पालिका के द्वार पर आती हैं तो हम सहर्ष उनका स्वागत करेंगे। नगर पालिका अपनी क्षमता के अनुसार स्वर्ण जयंती गौशाला में 200 से अधिक गायों का संरक्षण कर रही है। असल समस्या तब उत्पन्न होती है जब गौपालक स्वयं अपनी गायों को सड़कों पर छोड़ देते हैं।”
उन्होंने स्पष्ट कहा कि गाय को राजनीति का विषय बनाना उचित नहीं है। “जो लोग गायों को पालिका लेकर आए थे, यदि वे मात्र दो-दो गाय अपने घर ले जाते तो समस्या स्वतः हल हो जाती। सरकार ‘गो धाम’ योजनाओं से संरक्षण की दिशा में गंभीर है, लेकिन असली सेवा सामाजिक जागरूकता और व्यक्तिगत जिम्मेदारी से ही संभव है।”
चंद्रवंशी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर छोड़ी गई गायों से न केवल उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ती है बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति के प्रति अन्याय भी है। उन्होंने कहा—“हम गाय माता के कष्ट के लिए जिम्मेदार हैं, और अपनी जिम्मेदारी से भागेंगे नहीं, बल्कि सेवा और संरक्षण के साथ खड़े रहेंगे।”
कवर्धा की यह घटना अब स्थानीय राजनीति से आगे निकलकर सांस्कृतिक और सामाजिक विमर्श का विषय बन गई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आवारा कुत्तों के लिए मानवीय पहल: वार्ड 14 में चिन्हांकित भोजन स्थल, नगर पालिका की सराहनीय व्यवस्था

Bhuvan Patel

हरियाली, शांति और रोमांच का संगम: बारनवापारा अभयारण्य ने यूरोप तक बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

Bhuvan Patel

विधानसभा अध्यक्ष के गांव में ही घटिया निर्माण, सवालों के घेरे में 74.5 लाख की योजना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!