BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर सचिव निलंबित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा ,
जिला पंचायत कबीरधाम में 20 सितंबर 2025 को आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक में गंभीर लापरवाही सामने आई। बैठक में सचिव प्रदीप धुर्वे , ग्राम पंचायत मुड़वाही, जनपद पंचायत बोड़ला बिना अनुमति और बिना जानकारी दिए अनुपस्थित रहे।

इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सचिव प्रदीप धुर्वे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आदेश के अनुसार, धुर्वे की अनुपस्थिति नियम विरुद्ध आचरण एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1998 का उल्लंघन है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत बोड़ला निर्धारित किया गया है और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता नियमानुसार मिलेगी।
फिलहाल, सचिव का कार्यभार अस्थायी रूप से गौकरण चन्द्रवंशी, सचिव ग्राम पंचायत सिवनीकला को सौंपा गया है।
जिला पंचायत कबीरधाम का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
यह कार्रवाई पंचायत सचिवों और अन्य कर्मचारियों के लिए एक सख्त संदेश माना जा रहा है कि शासन की योजनाओं की समीक्षा बैठक को गंभीरता से लेना अनिवार्य है, अन्यथा कठोर प्रशासनिक कार्रवाई से बचना मुश्किल होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मिनी आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता से भारी भरकम उगाही , रोकने संचालक ने जारी किया पत्र 

Bhuvan Patel

7 साल की बच्ची की समझदारी से टला बड़ा हादसा: 500 का नोट दिखाकर ले जाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

सड़क हादसे में पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष प्रज्ञेश तिवारी की माता की मौत, परिवार के तीन सदस्य घायल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!