BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकपांडातराईभावना बोहरा न्यूजसिटी न्यूज़

विधायक भावना बोहरा की पहल रंग लाई, नगर विकास के लिए मिली बड़ी सौगात

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के नगरीय विकास को नई गति देते हुए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई के लिए कुल 2 करोड़ 98 लाख 48 हजार रुपये के विकास एवं अधोसंरचना कार्यों को स्वीकृति मिली है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव द्वारा दी गई इस स्वीकृति से दोनों नगरों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को पंडरिया नगर में आयोजित विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और विभिन्न विकास कार्यों की मांग उप मुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष रखी थी। इसके बाद नगर पालिका पंडरिया के लिए 2 करोड़ रुपये तथा नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की गई थी।

पूर्व में नगर पंचायत इंदौरी के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। अब नगर पालिका पंडरिया के लिए 1 करोड़ 98 लाख 48 हजार रुपये तथा नगर पंचायत पांडातराई के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर उत्साह का माहौल है।

स्वीकृत कार्यों में नगर पालिका पंडरिया के प्रमुख मार्गों पर हाईमास्ट लाइट स्थापना, सर्वसुविधायुक्त उद्यान निर्माण, किड्स प्ले एरिया का विकास तथा वार्ड क्रमांक 9 सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड (रौहा क्षेत्र), वार्ड क्रमांक 10 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड (मोतीपुर क्षेत्र) एवं वार्ड क्रमांक 14 संत रविदास वार्ड (कुबा क्षेत्र) में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के कार्य शामिल हैं। वहीं नगर पंचायत पांडातराई में सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन निर्माण और मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं के पूर्ण होने से नगरों में आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी, नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक वातावरण मिलेगा तथा सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को गति देकर क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नक्सलवाद के अंत पर कवर्धा में ऐतिहासिक जश्न: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का लड्डुओं से तुलाभार कर भव्य अभिनंदन 

Bhuvan Patel

सबसे झूठी और धोखेबाज भूपेश बघेल की काँग्रेस सरकार – गुरु बालदास

Bhuvan Patel

आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संगम: पंडरिया के ग्राम कामठी में 151 पार्थिव शिवलिंग पर होगा भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!