BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सीमेंट संयंत्र द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा निकला झूठा! – ग्राम पंचायत परसवानी के युवाओं ने जताया विरोध, विभाग को दी चेतावनी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार
ग्राम पंचायत परसवानी के बेरोजगार युवाओं में आक्रोश उस समय फूट पड़ा जब अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र, हिस्सी द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने का किया गया वादा झूठा साबित हुआ। युवाओं ने इस मामले में गंभीर आपत्ति जताते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को लिखित रूप से शिकायत दी है।
ज्ञात हो कि 07 जुलाई 2025 को ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित बैठक में संयंत्र प्रबंधन ने युवाओं को रोजगार देने का भरोसा दिलाया था। लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी किसी भी युवक को रोजगार नहीं दिया गया। युवाओं का कहना है कि यह सीधे तौर पर ग्रामीण बेरोजगारों के साथ विश्वासघात है।
युवाओं ने विभाग से 03 दिनों के भीतर रोजगार संबंधी मांग पूरी करने की चेतावनी दी है, अन्यथा अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की घोषणा की है। उनका कहना है कि बड़े उद्योग गांवों के संसाधनों का उपयोग तो करते हैं, लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में हमेशा टालमटोल करते हैं।
ग्राम पंचायत परसवानी के सरपंच सहित बेरोजगार युवाओं ने इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
यह विरोध केवल रोजगार का सवाल नहीं, बल्कि गांवों में उद्योगों की जवाबदेही तय करने का प्रयास भी है। ग्रामीण युवाओं का यह कदम अन्य क्षेत्रों में भी बेरोजगारी और उद्योगों की गैरजिम्मेदारी के खिलाफ जन-जागरण और अधिकार की लड़ाई को मजबूत करेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र में धधक रहे अवैध ईंट भट्टे, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

Bhuvan Patel

ग्राम पंचायतों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कलेक्टर की पहल – उत्कृष्ट कार्य करने वाली 6 पंचायतें सम्मानित

Bhuvan Patel

आगजनी–तोड़फोड़ कांड: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तार, अब तक 199 आरोपी जेल में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!