BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबर

महाराजा अजमीढ़ देव जी की जयंती पर स्वर्णकार समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा।

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

प्रांतीय अध्यक्ष सहित आसपास के जिलों से भी प्रतिनिधि मण्डलों ने उपस्थिति दी।

 कवर्धा। स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराजा अजमीढ़ देव जी की जयंती के पावन अवसर पर स्थानीय स्वर्णकार समाज ने पूरे हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली, शोभायात्रा में प्रांतीय अध्यक्ष मनहरण सोनी, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी, जिला मुंगेली, तखतपुर, लोरमी खैरागढ़ एवं रायपुर से प्रतिनिधि मंडलों एवं स्थानीय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रमेश कुमार सोनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों, महिला पदाधिकारियो, युवा मण्डल के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में स्वर्णकारों ने उपस्थिति दी।
 जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः महाराजा अजमीढ़ देव जी की तस्वीर पर पूजन एवं दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। उद्बोधन की कड़ी में प्रांतीय अध्यक्ष मनोहरण सोनी ने समाज को महाराजा अजमीढ़ देव जी जयंती पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए समाज को सक्रिय और संगठित रहने की अपील की गई। अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार गणेश सोनी प्रतीक ने कविता के माध्यम से समाज को मार्ग प्रस्तुत करते हुए शोभा यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दी। संरक्षक बलदाऊ प्रसाद सोनी ने प्रांतीय पदाधिकारी के आगमन एवं आसपास के जिले से पधारे स्वर्णकारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति पर प्रशंसा व्यक्त की गई। समाज के अध्यक्ष रमेश कुमार सोनी ने सामाजिक गतिविधियों को विस्तार पूर्वक रखा गया। उद्बोधन पश्चात समाज के प्रतिभा संपन्न एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम पाली का मंच संचालन मार्गदर्शक राजेंद्र सोनी एवं दिलीप सोनी ने किया तथा द्वितीय पाली का मंच संचालन अश्विनी सोनी एवं नंदकुमार सोनी ने किया।
उद्बोधन पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित स्वर्णकारों ने बाजे गाजे, धुमाल के साथ भजन कीर्तन करते हुए एवं जयघोष के नारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस यूथ क्लब भवन में संपन्न हुआ, तदुपरांत सामाजिक और सामूहिक भोज का कार्यक्रम रखा गया।
 उपरोक्त कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, संरक्षकों, महिला प्रकोष्ठ, युवा मंडल के पदाधिकारियों सहित समाज के प्रबुद्धजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। 
सफल आयोजन के लिए प्रकाश चंद सोनी, रवि सोनी, रमेश सोनी, राजेंद्र सोनी, दिलीप सोनी,मनीष सोनी, रामकुमार सोनी, गोपाल सोनी, शिवेंद्र सोनी, आकाश सोनी, शशांक सोनी आदि का सराहनीय सहयोग रहा। उपरोक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी निखिलेश सोनी प्रतीक ने दी।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से मूर्ति गायब, सवालों में श्रद्धा की सुरक्षा

Bhuvan Patel

अवैध चखना दुकानों पर ताले, शराबियों की बढ़ी मुश्किलें – प्रशासन ने कसी नकेल

Bhuvan Patel

दीपावली पर छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक पहल — गन्ना किसानों को 11.09 करोड़ का बोनस, ‘बलराम सदन किसान रेस्ट हाउस’ का लोकार्पण कर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी समृद्धि की सौगात

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!