BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में ट्रैफिक अलर्ट! कलेक्ट्रेट घेराव के मद्देनज़र कल रहेगा यातायात और व्यापार प्रभावित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। गोंडवाना समाज एवं भीम आर्मी द्वारा कल 13 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट कार्यालय कवर्धा के घेराव कार्यक्रम के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
🔹 प्रभावित मार्ग —
आदिवासी मंगल भवन – दुर्गावती चौक मार्ग के ठीक पहले
राजमहल रोड (दुर्गावती चौक से राजमहल कॉलोनी मोड़ तक)
करपात्री स्कूल के मुख्य द्वार के सामने
मंगल भवन से पीजी कॉलेज जाने वाला मार्ग
अम्बेडकर चौक के पास
प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। ट्रैफिक पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। किसी भी तरह की अव्यवस्था या भीड़भाड़ की स्थिति में तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नज़दीकी थाना को सूचित करें।
🔸 व्यापारियों के लिए प्रशासन की सख्त अपील —
इन मार्गों पर कल बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण के कारण दुकानें और ठेले लगाने पर रोक रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है—
प्रभावित मार्गों पर दुकानें न खोलें, न ही माल बाहर निकालें।
ताज़ा या नाशवान माल की तैयारी पहले से कर लें, ताकि नुकसान से बचा जा सके।
यदि कोई व्यापारी नियमों की अनदेखी करता है और नुकसान होता है, तो जिम्मेदारी स्वयं व्यापारी की होगी।
 प्रशासन की चेतावनी —
कल कवर्धा शहर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने हेतु सतर्कता और अनुशासन बनाए रखें।
👉 नागरिकों से अपील:
यात्रा की पूर्व योजना बनाएं, भीड़भाड़ से बचें, और शहर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नाड़ी वैध झुमुक लाल मेरावी की सेवाएं अब चिल्फी , कवर्धा के अलावा दुर्ग में भी

Bhuvan Patel

कबीरधाम पुलिस की साइबर सेल ने लौटाए 230 गुम मोबाइल, 50 लाख की संपत्ति वापस पाकर खिले चेहरे

Bhuvan Patel

अंतरराज्यीय गांजा तस्करों की चालाकी नाकाम – स्कूटी से पायलटिंग कर बचने की कोशिश नाकाम, 10 किलो गांजा समेत चार जबलपुर के तस्कर गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!