BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरव्यापारसमाचारसिटी न्यूज़

“हर घर स्वदेशी की ओर बढ़ता कबीरधाम — बिहान स्वदेशी बाजार ने दिखाया आत्मनिर्भर भारत का मार्ग”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 आत्मनिर्भर भारत की दिशा में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले ने एक नई मिसाल पेश की है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर “बिहान स्वदेशी बाजार” का आयोजन 16 से 18 अक्टूबर तक वीर सावरकर भवन, कवर्धा में किया गया। “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” के संदेश को मूर्त रूप देते हुए यह बाजार स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों की मेहनत और सृजनशीलता का प्रतीक बन गया है।

इस बाजार में मिट्टी की मूर्तियां, पारंपरिक दीये, बांस से बनी उपयोगी वस्तुएं, ऑर्गेनिक मसाले, कोदो-कुटकी, ब्लैक राइस, नमकीन, कुकीज, पापड़-बड़ी और अन्य स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जा रहा है। दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर रंगीन दीये, खाद्य गिफ्ट हैंपर और सजावटी वस्तुओं की मांग ने स्वदेशी उत्पादों की लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम  ने बताया कि दो दिनों में ही 30,000 रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है, जो ग्रामीण महिला उद्यमिता के उभरते आत्मविश्वास का प्रमाण है।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित इस आयोजन की गूंज अब राष्ट्रीय स्तर पर भी सुनाई दे रही है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अपने LinkedIn, Twitter (X), Facebook सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस आयोजन की प्रशंसा की है। मंत्रालय ने कहा —
“हर घर स्वदेशी, हर दीया आशा की लौ — छत्तीसगढ़ मना रहा है आत्मनिर्भर दीपावली।”
मंत्रालय ने कबीरधाम की महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल आत्मनिर्भर भारत की जड़ों को सशक्त बना रही है।
बिहान स्वदेशी बाजार न केवल स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन का माध्यम है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, महिला स्वावलंबन को गति देने और आत्मनिर्भर भारत के विजन को जमीन पर उतारने का सशक्त उदाहरण बन चुका है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

निजी वाहन से दौरा ,सरकारी वाहन के नाम पर डीजल चोरी की संभावना भोरमदेव महोत्सव के नाम पर छः सौ पचास किमी की फर्जीवाड़ा

Bhuvan Patel

कुबा रोड, पंडरिया में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Bhuvan Patel

पंडरिया से किसका होगा जोर , बिछचुकी है सियासी बिसात

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!