BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“जनसेवा का नया अध्याय: पंडरिया में ‘सीता रसोई’ का शुभारंभ — विधायक भावना बोहरा की पहल से आमजन को मिलेगा शुद्ध व सुलभ भोजन”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा /पंडरिया
“मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है” — इसी भावना को साकार करते हुए मानव सेवा समिति पंडरिया द्वारा संचालित “सीता रसोई” का आज भव्य शुभारंभ स्थानीय विधायक भावना बोहरा के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
जनपद कार्यालय के पास प्रारंभ की गई यह रसोई सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय सेवा की मिसाल बनेगी। इसका उद्देश्य आमजन, विशेषकर श्रमिक वर्ग, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को शुद्ध, पौष्टिक और सुलभ मूल्य का भोजन उपलब्ध कराना है।
शुभारंभ अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने स्वयं अन्नपूर्णा माता को भोग लगाने हेतु पूड़ी और खीर बनाकर प्रसादी अर्पित की और सीता रसोई के नियमित संचालन हेतु समिति को मार्गदर्शन व सुझाव भी दिए।
उन्होंने कहा कि 
“सीता रसोई जैसी पहलें समाज में मानवता और सहयोग की भावना को सशक्त बनाती हैं। यह रसोई आमजन के आत्मसम्मान को बनाए रखते हुए उन्हें गरिमामय तरीके से भोजन उपलब्ध कराएगी।”
समारोह में प्रमुख रूप से देवेन्द्र गुप्ता, कल्याण सिंह, चन्द्रकुमार सोनी, नवलकिशोर पांडेय, हरीश जैन, सीएमओ अमिताभ शर्मा, मंजुला देवी, नंदनी साहू, संतोष साहू, शैलेन्द्र सिंह, पवन पाठक, टीकमचंद जैन, सत्येन्द्र चौहान, सिद्धार्थ जैन, रोशन जैन, यशपाल छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष रवीश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू शर्मा सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पहले ही दिन 215 लोगों ने भोजन का लाभ लिया, जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमिताभ शर्मा द्वारा 160 लाभार्थियों के भोजन की व्यवस्था कर मानव सेवा की मिसाल पेश की गई।
मानव सेवा समिति के समर्पित सदस्यों की इस पहल की नगर एवं क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रधान पाठक एवं उनकी पत्नी को घर में बंधक बनाकर सोना-चांदी व नगदी रकम की लूट करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, देशी कट्टा एवं लूट की रकम, सोना-चांदी की गयी जप्त

Bhuvan Patel

11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का हल्लाबोल – कार्यालय व स्कूल रहे बंद, ज्ञापन सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम

Bhuvan Patel

भगवा ध्वज का आपमान मंत्री को पड़ा भारी ग्यारहवा चक्र में 25000 मतों से हार कि कगार पर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!