BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पत्रकार पर जानलेवा हमला — लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निशाना!

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
लोरमी में पत्रकार प्रीतम दिवाकर व परिवार पर दबंगों का ताबड़तोड़ हमला, पांच गंभीर घायल — एक सिम्स बिलासपुर रेफर
लोरमी (मुंगेली):
छत्तीसगढ़ के मुंगेली ज़िले के लोरमी क्षेत्र में बीती रात लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर खौफनाक हमला हुआ।
पेण्डीतलाब गांव में वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम दिवाकर और उनके परिवार पर लाठी, डंडा, रॉड और चाकू से लैस दबंगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस निर्मम वारदात में पत्रकार सहित परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सूचना मिलते ही लोरमी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर स्थिति में पत्रकार प्रीतम दिवाकर, उनके पुत्र ओमप्रकाश दिवाकर और युवा पत्रकार उमेश दिवाकर को जिला अस्पताल से बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।
डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि प्रीतम दिवाकर को सिर, पसली और हाथ में गहरी चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि गांव के समीर उर्फ लाडू और उसके साथियों — राजकुमार, दिलीप घृतलहरे, देवकुमार घृतलहरे, बंटी घृतलहरे और एक अन्य व्यक्ति (जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था) — ने पुरानी रंजिश और गलतफहमी के चलते हमला किया।
हमलावरों ने न केवल परिवार को पीटा बल्कि घर में तोड़फोड़ कर मोटरसाइकिल, कार क्षतिग्रस्त की, और गले की लॉकेट व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
गांव वालों का कहना है कि ये आरोपी पहले भी कई विवादों में शामिल रहे हैं और इनके आने से गांव में भय का माहौल है।
लोरमी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश तेज कर दी है।
 “पत्रकार पर हमला, लोकतंत्र पर हमला”
➡️ प्रशासन से तत्काल गिरफ्तारी की मांग
➡️ पत्रकार संगठनों में आक्रोश
➡️ प्रदेश भर में सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक सम्पन्न, संगठन सृजन अभियान को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

Bhuvan Patel

बैगा छात्र की इलाज के अभाव में मौत – आश्रम अधीक्षक पर लापरवाही के आरोप,

Bhuvan Patel

कवर्धा में नहीं थम रहा वन्यजीव शिकार: तेंदुआ खाल के साथ 5 गिरफ्तार, बायसन के बाद फिर बड़ा खुलासा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!