BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

दतिलहा मंदिर के पास 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन दिन बाद मिला शव

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , बोड़ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत दतिलहा मंदिर के पास एक दर्दनाक घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। यहां 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विजय वर्मा (उम्र 22 वर्ष), निवासी उसलापुर पुलिस चौकी पोड़ी के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, युवक का शव घटना के तीन दिन बाद पेड़ से लटकता हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव पूरी तरह से सड़-गल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही बोड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और परिजनों व परिचितों से पूछताछ जारी है। ग्रामीणों ने घटना को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वनांचल के पांच सौ आदिवासी परिवारों में हुआ भंडारा व सामग्री वितरण सेवा योग वेदांत सेवा समिति द्वारा आदिवासियों में हुआ भंडारा व जीवनोपयोगी सामग्री वितरण सेवा

Bhuvan Patel

“विजया दशमी और गांधी जयंती पर प्रदीप गोस्वामी ने दी शुभकामनाएँ – शांति, एकता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश”

Bhuvan Patel

कलह: बांझपन के तानों से टूटकर बहू ने सास की कर दी हत्या, दूसरे मामले में बाप-बेटे ने की ग्रामीण की निर्मम हत्या

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!