BP NEWS CG
Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचार

गौरी-गौरा विसर्जन में नाचने की बात पर खूनी झड़प — पुलिस ने 10 अपचारी बालकों सहित 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
शहर में गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान मामूली बात पर हुई झड़प ने गंभीर रूप ले लिया। संत कंवरराम वार्ड के निवासियों पर लाठी, रॉड, चाकू और पत्थरों से प्राणघातक हमला करने वाले 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें 10 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं।
घटना 1 नवंबर की है जब संत कंवरराम वार्ड के लोग बाजे-गाजे के साथ गौरी-गौरा विसर्जन कर रहे थे। इस दौरान सर्कस मैदान के पास आरोपी मिथिलेश निषाद, राकेश मिश्रा व अन्य युवकों ने बाजे में नाचने को लेकर विवाद किया, जिसके बाद सभी ने मिलकर हमला कर दिया।
घायलों को गंभीर चोटें आईं। घटना की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर पुलिस ने अपराध क्र. 591/2025 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में टीम ने मुख्य आरोपी मिथिलेश निषाद (19), राकेश मिश्रा (48), भागीरथी निषाद (22) व 10 अपचारी बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों का महाआयोजन: रजत जयंती वर्ष पर वनाधिकार और वनोपज सशक्तिकरण पर बड़ा सम्मेलन”

Bhuvan Patel

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के लिए तीन चरणों में होगा ग्राम सभा का आयोजन

Bhuvan Patel

दाल-भात केंद्र में तब्दील हुआ आदिवासी बालक आश्रम – बैगा जनजाति के बच्चों का भविष्य अंधेरे में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!