BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

हटरी बाजार में बछड़े पर जानलेवा हमला, पुलिस ने किया अपराध दर्ज — आरोपी की तलाश तेज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 देर रात करीब 09 बजे हटरी बाजार के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई। अज्ञात आरोपी ने एक बछड़े के गले पर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पशु पर हुए इस बर्बर वार की सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे और बछड़े का प्राथमिक उपचार करवाकर उसे सुरक्षित गौशाला भेजा गया।
इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ  अपराध दर्ज कर लिया है। घटना स्थल से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद कर लिया गया है, जिसे फॉरेंसिक जांच हेतु भेजा जाएगा।
थाना भाटापारा शहर की टीम आरोपी की पहचान हेतु सक्रिय रूप से तलाश कर रही है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों और गौभक्तों में इस घटना को लेकर रोष है, वहीं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तत्काल थाना भाटापारा शहर को सूचित करें

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम में प्रधान पाठक को 20 साल की सजा, पद से बर्खास्त

Bhuvan Patel

मनरेगा कर्मियों को नियमित वेतन नहीं ,  बावजूद  कबीरधाम कई पैमाने में  प्रदेश में अव्वल

Bhuvan Patel

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस कबीरधाम के सभी मंडलों में मनाया गया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!