BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को 6.53 करोड़ रूपए भुगतान जारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के निर्देश पर कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा नियमित अंतराल पर गन्ना किसानों को भुगतान किया जा रहा है। वर्तमान पेराई सीजन 2025-26 के लिए निर्धारित एफ.आर.पी. दर राशि 329.05 रूपए में से प्रथमतः राशि 200 रूपए प्रति क्विंटल के मान से कुल 6.53 करोड़ रूपए का भुगतान आज 30 नवंबर 2025 तक गन्ना विक्रय करने वाले 2 हजार 596 कृषकों को भुगतान जारी कर दिया गया है। वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 में आज दिनांक तक 38880 मे.टन गन्ना पेराई कर 33 हजार 495 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक आर्थिक उन्नति में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना का विशेष योगदान है। कारखाना प्रबंधन द्वारा कृषकों से अपील की गई है, कि कृषक कारखाने में परिपक्व गन्ना, साफ सुथरा बिना अगवा बिना जड़ के आपूर्ति करें, ताकि कारखाने में रिकव्हरी प्रतिशत बढ़े जिसका लाभ कृषकों को मिल सके। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा इस पेराई सीजन 2025-26 में गन्ना विक्रय करने वाले कृषकों को अंतराल में नियमित भुगतान की कार्ययोजना कारखाना प्रबंधन द्वारा बनाई जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पत्नी की हत्या का खुलासा, 2 घंटे में आरोपी पति गिरफ्तार”

Bhuvan Patel

चिटफंड कंपनी बी.एन.गोल्ड के दो डायरेक्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कंपनी द्वारा रकम दूगना करने के नाम पर , की गई थी ठगी

Bhuvan Patel

नौकरी छोड़कर राजनीति में आए ईश्वरी साहू बने जिला पंचायत अध्यक्ष

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!