कवर्धा शहर के विकास को नई दिशा देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज 10 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बहुप्रतिक्षित गौरव पथ का भूमिपूजन किया। यह गौरव पथ राजनांदगांव बायपास (पिलारी नहर) से नवीन बाजार तक बनाया जाएगा। इस परियोजना से शहर में आधुनिक यातायात, आकर्षक सड़कें और सुव्यवस्थित शहरी विकास की नई शुरुआत होगी। कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।





