BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरबलौदा बाजारबेमेतरासमाचारसिटी न्यूज़

गांव की चौपाल से डिजिटल क्रांति तक: बल्दाकछार में अटल डिजिटल सेवा केंद्र बना बदलाव का प्रतीक

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार- छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बल्दाकछार गांव में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का अवलोकन किया। यह केंद्र ग्रामीणों के लिए अब सिर्फ सेवा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और समय की बचत का नया जरिया बन गया है।

बल्दाकछार की बिसनी बाई ध्रुव और घिरघोल की सविता जैसी ग्रामीण महिलाएं अब सीधे अपने गांव से बैंक खाते से नकद राशि निकाल रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “अब गांव के लोगों को बैंक के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अटल डिजिटल सेवा केंद्र से बैंकिंग, प्रमाण पत्र और सरकारी योजनाओं की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल रही हैं। हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
केंद्र संचालक व्हीएलई रोशन पटेल ने जानकारी दी कि इस केंद्र की शुरुआत 24 अप्रैल 2025, पंचायती राज दिवस पर की गई। यहाँ जन्म-मृत्यु पंजीयन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, नकद लेन-देन, बीमा, पेंशन, पैन कार्ड, पासपोर्ट आवेदन, बिजली बिल भुगतान, यात्रा टिकट बुकिंग जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।
बिसनी बाई कहती हैं, “अब गांव में ही पैसे निकालने की सुविधा मिल गई है। मजदूरी के बाद भी समय बचता है और बैंक जाने की परेशानी नहीं होती।”
बल्दाकछार का यह डिजिटल मॉडल देश के अन्य ग्रामीण इलाकों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन सकता है, जहां तकनीक के माध्यम से सुशासन और सुविधा दोनों को जमीन पर उतारा जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दुर्गा सिंह विजय बने सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत अध्यक्ष 

Bhuvan Patel

“प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का मामला: कदाचरण पर रोजगार सहायक बर्खास्त”

Bhuvan Patel

सतनाम मेला में भूपेश बघेल ने दी सामाजिक समरसता की सीख, बोले – जाति धर्म के भेदभाव को खत्म करना होगा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!