BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भोरमदेव शक्कर कारखाना में बनाए जाएंगे नए अंशधारी सदस्य, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से कारखाना क्षेत्र के गन्ना किसानों को मिल रहा निरंतर लाभ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, कवर्धा में अब नए अंशधारी सदस्य बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से कारखाना क्षेत्र के गन्ना किसानों को निरंतर लाभ मिल रहा है। पेराई सत्र 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को 300 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। वहीं वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 में अब तक 17.51 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। इस पेराई सत्र में कारखाना द्वारा 4.50 लाख मीट्रिक टन गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष पहल के परिणामस्वरूप विगत दो वर्षों से अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर का वितरण किया जा रहा है, जिससे अंशधारी सदस्यों में उत्साह का वातावरण है।
छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 9 की उपधारा (1) के अंतर्गत पंजीकृत भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, कवर्धा (पंजीयन दिनांक 03.04.2001) में वर्तमान में कुल 23,476 अंशधारी सदस्य हैं। इनमें कबीरधाम जिले के तीन विकासखंडों के कृषक सदस्य ही गन्ने की आपूर्ति करते हैं। विगत कुछ वर्षों से लक्ष्यानुसार गन्ना आपूर्ति नहीं होने के कारण कारखाना को समय से पूर्व पेराई बंद करनी पड़ी। पेराई सत्र 2024-25 में जनवरी माह से गन्ना आपूर्ति में कठिनाइयां आईं, जिससे फरवरी 2025 में ही पेराई सत्र समाप्त करना पड़ा और ब्रेक ईवन प्वाइंट की पूर्ति नहीं हो सकी। कारखाना के ब्रेक ईवन प्वाइंट हेतु कम से कम 4.00 लाख टन गन्ना पेराई आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए कारखाना प्रबंधन द्वारा नए अंशधारी सदस्य बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम गैर-अंशधारी किसानों से 02 ट्राली गन्ने की खरीदी की जाएगी, तत्पश्चात संबंधित कृषक को अंशधारी सदस्यता प्रदान की जाएगी। इससे वर्षों से चली आ रही किसानों की अंशधारी सदस्य बनने की मांग पूरी होगी। इस निर्णय से गन्ना कृषकों में हर्ष व्याप्त है। अंशधारी सदस्य बनने पर किसानों को गन्ना विक्रय, रियायती दर पर शक्कर, प्रेसमड एवं कारखाना द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
कारखाना में वर्तमान में 23,476 अंशधारी सदस्यों में से लगभग 12,500 से 13,000 सदस्य ही गन्ने की खेती कर कारखाना में गन्ना विक्रय कर रहे हैं। शेष अंशधारी सदस्य न तो गन्ना विक्रय कर रहे हैं और न ही संस्था की उपविधियों के अनुरूप दायित्वों का पालन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त कुछ अंशधारी सदस्य सर्वे कराने के पश्चात भी कारखाना में गन्ना न देकर गुड़ फैक्ट्रियों में गन्ना विक्रय कर देते हैं, जिससे कारखाना को लक्ष्यानुसार गन्ना प्राप्त नहीं हो पाता और पेराई सत्र समय से पूर्व बंद करना पड़ता है। ऐसे अंशधारी सदस्यों की संस्था की उपविधियों के अनुसार सदस्यता समाप्त करने की कार्यवाही कारखाना प्रबंधन द्वारा की जाएगी। सदस्यता समाप्त होने की स्थिति में भविष्य में वे कारखाना में गन्ना विक्रय, रियायती शक्कर, प्रेसमड एवं अन्य सुविधाओं से वंचित रहेंगे।
गन्ना उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना के कार्यक्षेत्र में गन्ना विकास कार्य एवं बीज प्रतिस्थापन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कवर्धा जिले की जलवायु के अनुकूल उच्च उपज देने वाली नई किस्मों का चयन कर उन्नत गन्ना बीज का रोपण कराया जा रहा है। विगत वर्ष भी कारखाना द्वारा उत्तरप्रदेश एवं महाराष्ट्र से गन्ने की नई किस्में मंगवाकर लगभग 60 एकड़ क्षेत्र में किसानों को बीज के रूप में वितरित किया गया था।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आरक्षक से मारपीट कर फरार  हुए तीन आरोपी  दुर्ग से गिरफ्तार , भेजे गए जेल

Bhuvan Patel

कबीरधाम की आस्था का प्रतीक खप्पर यात्रा शांति और अनुशासन के साथ संपन्न, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही सफल

Bhuvan Patel

कवर्धा वनमंडल अंतर्गत वनरक्षक की सीधी भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों का शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा 22 मई से 2 जुलाई 2023 तक

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!