BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सुबह-सुबह खूनी हमला, सिर पर टंगिया से वार,  मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, प्राणघातक हमले का आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिले से एक सनसनीखेज आपराधिक घटना सामने आई है, जहां मामूली गाली-गलौच के विवाद ने प्राणघातक हमले का रूप ले लिया। ग्राम ठाकुरटोला में एक व्यक्ति पर उसके ही गांव के आरोपी ने लोहे की टंगिया से सिर पर कई बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 22 जनवरी 2026 की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की है। ग्राम ठाकुरटोला निवासी दुकालसिंह बैगा (50 वर्ष) के साथ आरोपी चोखुराम बैगा (40 वर्ष) द्वारा गाली-गलौच को लेकर विवाद किया गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने घर में रखी लोहे की टंगिया उठाकर दुकालसिंह बैगा के सिर पर कई बार हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। समय रहते इलाज मिलने से पीड़ित की जान बच सकी।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 01/2026 के तहत धारा 109 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टंगिया बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में थाना तरेगांव जंगल प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपसी विवादों को हिंसा का रूप न दें और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें।

थाना – तरेगांव जंगल

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़: गुड़ उद्योग की आड़ में चल रहा था बड़ा नेटवर्क

Bhuvan Patel

बैजलपुर में मनाया गया विश्व क्षय रोग दिवस , दिए महत्वपूर्ण जानकारी

Bhuvan Patel

“दुर्गा विसर्जन के बीच बड़ा हादसा टला – तालाब में डूबते युवक को पुलिसकर्मी और सिविलियन ने बचाई जान”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!