BP NEWS CG
क्राइमज्योतिषबड़ी खबरबलौदा बाजार

अंधविश्वास : ‘सोना-चांदी का हंडा’ निकालने का झांसा देकर 13.74 लाख की ठगी, नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। सोना-चांदी का हंडा जमीन में गड़ा होने और पूजा-पाठ से निकालने का झांसा देकर ₹13,74,000 नगद एवं लगभग एक तोला सोने के आभूषण की ठगी करने वाले नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामला अक्टूबर 2025 का है, जब ग्राम खैरा (पाटन) निवासी प्रार्थी कमल साहू की मुलाकात लटुवा रोड पुलिया के पास बलौदाबाजार में “महालक्ष्मी दवाखाना आयुर्वेदिक कैंप” लगाने वाले आरोपियों से हुई। आरोपियों ने खुद को आयुर्वेदिक उपचारक बताते हुए विभिन्न शारीरिक बीमारियों का शर्तिया इलाज करने का दावा किया और प्रार्थी को अपने जाल में फंसा लिया।

आरोपियों ने प्रार्थी को यह कहकर डराया और भ्रमित किया कि उसके खेत में सोने-चांदी के आभूषणों का हंडा गड़ा हुआ है, जिसे विशेष पूजा-पाठ के माध्यम से ही निकाला जा सकता है। इसी अंधविश्वास का फायदा उठाकर पूजा-पाठ के नाम पर ₹13,74,000 नगद एवं सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।

प्रकरण की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर ग्राम जामगांव, थाना नरहरपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर से नाबालिग सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की वारदात को स्वीकार किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹4,80,000 नगद, सोने के आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG11 E4500 जप्त की है। तीनों आरोपियों को 23 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

नानसिंग चितोड़िया, उम्र 52 वर्ष, निवासी उत्तम नगर, अरबी हरदोली रोड, थाना अरवी, जिला वर्धा (महाराष्ट्र)

सूरज सिंह चितोड़िया, उम्र 18 वर्ष, निवासी उत्तम नगर, अरबी हरदोली रोड, थाना अरवी, जिला वर्धा (महाराष्ट्र)

विधि से संघर्षरत एक नाबालिग

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, गड़े धन और शर्तिया इलाज जैसे दावों से सावधान रहें, ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

थाना – सिटी कोतवाली, बलौदाबाजार

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

33 करोड़ की धोखाधड़ी से प्रेरित कोयला व्यापारी की आत्महत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 लाख की साइबर ठगी के मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Bhuvan Patel

सेमरहा पहुंचा भावना समाज सेवी संस्थान का टीम , बच्चो के साथ मनाए होली

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!