BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरपंथी परंपराओं को मिलेगा संबल: विजय शर्मा की अनुशंसा पर 17 कबीर कुटियों के लिए 4.25 लाख की राशि स्वीकृत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरपंथ से जुड़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और उनके नियमित संचालन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की गई है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र की 17 कबीर कुटियों में भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए आवश्यक वाद्ययंत्रों की व्यवस्था हेतु 4 लाख 25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कर जारी की गई है।

यह स्वीकृति उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की अनुशंसा पर जनसंपर्क मद अंतर्गत प्रदान की गई है। इसके तहत प्रत्येक कबीर कुटी को 25–25 हजार रुपये का स्वैच्छिक अनुदान वाद्ययंत्र क्रय के लिए उपलब्ध कराया गया है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य कबीरपंथ से जुड़ी कुटियों में लंबे समय से महसूस की जा रही वाद्य सामग्री की आवश्यकता को पूरा करना, साथ ही भजन, सत्संग और कीर्तन जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं नियमित रूप से संचालित करना है। इससे स्थानीय समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि कबीर कुटियों में वाद्ययंत्रों की आवश्यकता को लेकर गोवर्धन साहू द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस आग्रह को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्षेत्र की 17 कबीर कुटियों के लिए वाद्ययंत्र क्रय की स्वीकृति प्रदान की।

अनुदान प्राप्त करने वाली प्रमुख कबीर कुटियों में श्री सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन ग्राम जुनवानी, सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल ग्राम धमकी, सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल ग्राम सोनपुरी रानी, श्री सतगुरु कबीर सत्संग समिति ग्राम रबेली, सदगुरु कबीर कुटी पनिका समाज कवर्धा, सदगुरु कबीर कुटी सेवा समिति ग्राम मजगांव, सदगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा समिति ग्राम भोंदा नवापारा सहित कवर्धा एवं बोडला क्षेत्र की कबीर कुटियां शामिल हैं।

इस आर्थिक सहयोग से कबीरपंथी समाज को धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन में सुविधा मिलेगी और कबीरपंथ की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बैजलपुर में मनाया गया विश्व क्षय रोग दिवस , दिए महत्वपूर्ण जानकारी

Bhuvan Patel

करोड़ों रामभक्तों के आस्था और कारसेवकों के संघर्ष का विराट स्वरूप और प्रतीक है राम मंदिर : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

हत्या के मामले का 48 घंटे के अंदर हुआ खुलासा , साथ मिलकर मृतक की हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की रची साजिश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!