BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

समाजसेवी भगतराम पटेल बने राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री भगतराम पटेल को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी आदेश के माध्यम से की गई है। श्री पटेल की नियुक्ति को जिले सहित पूरे प्रदेश में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

श्री भगतराम पटेल लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसेवा, सामाजिक न्याय एवं लोकहित से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देते आ रहे हैं। उनकी निष्पक्ष छवि, प्रशासनिक समझ और समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को देखते हुए राज्य शासन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने श्री भगतराम पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री पटेल जैसे अनुभवी और ईमानदार व्यक्ति की नियुक्ति से राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण और अधिक सशक्त होगा तथा आम नागरिकों का विश्वास व्यवस्था में और मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री पटेल अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करेंगे और पुलिस व्यवस्था को अधिक जनहितैषी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

श्री भगतराम पटेल की इस नियुक्ति पर जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“सरोवर से स्वावलंबन तक: बोड़ला में तालाब गहरीकरण बना आजीविका का आधार, महिला समूहों को मिला रोजगार”

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक आदर्श ग्राम कुई में। नरवा के ऊपर बनाय बाउंड्री वॉल भरभरा के गिरा स्थल चयन में गड़बड़ी कर बनाया स्टीमेट

Bhuvan Patel

“शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा कृष्ण कुंज: प्रशासनिक उपेक्षा से उजड़ता हरित सपना”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!