BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया को आदर्श बनाने की दिशा में तेजी, विधायक भावना बोहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनता को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई में विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

विधायक बोहरा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समयसीमा में पूर्ण किए जाएं तथा जनता से प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता के साथ समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में विधायक ने वार्ड पार्षदों और जनपद सदस्यों से उनके-उनके क्षेत्रों की समस्याओं, आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की। सड़क निर्माण, स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण, तालाबों के गहरीकरण, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत ट्रांसफार्मर की उपलब्धता एवं रखरखाव सहित विभिन्न विषयों पर विभागवार समीक्षा की गई। उन्होंने विभागीय सभापतियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया को एक आदर्श और सर्वसुविधायुक्त नगर बनाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। डबल इंजन सरकार के सुशासन में पंडरिया एवं पांडातराई सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। हरिनाला पुल निर्माण, अटल परिसर, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण, पंडरिया एवं पांडातराई बाईपास निर्माण तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए अंतर्गत सड़क मरम्मत कार्य प्रगति पर हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर और बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क निर्माण की सौगात दी गई है, जो प्रक्रियाधीन है। किसानों की सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए बकेला के पास हाफ नदी में बैराज परियोजना एवं पुल-पुलिया निर्माण को स्वीकृति मिली है। पांडातराई को उप तहसील का दर्जा मिलने से राजस्व संबंधी कार्यों में सुविधा बढ़ी है, वहीं नवीन विद्युत उप संभाग की स्थापना से 48 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

विधायक बोहरा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पंडरिया विधानसभा में अभूतपूर्व विकास हुआ है। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क निर्माण, पीएम आवास, स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण जैसे कार्यों से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में भी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

बैठक में नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी, जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी साहू, नगर उपाध्यक्ष श्री मनोज ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष श्री छत्रकिशोर तिवारी, पार्षदगण, जनपद सदस्य, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ में जो कमीशनखोरी चल रही है, भूपेश बघेल को देखते ही पूरे छत्तीसगढ़ का युवा कहता है 30 टका भूपेश कका : अमित शाह

Bhuvan Patel

बोडला में पांच दिवसीय हिंदू संगम मेला 25 से , मुख्यमंत्री सहित अनेक अतिथि होंगे शामिल

Bhuvan Patel

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास रंग लाए: ‘चण्डालपुर’ से ‘चन्दनपुर’ हुआ ग्राम का आधिकारिक नाम परिवर्तन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!