BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

दुख की घड़ी में आगे आए पार्षद राज किरण “बड़े ठाकुर”, स्व. जितेन्द्र कुमार सोनी के परिवार को दी आर्थिक सहायता

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 नगर पालिका परिषद पंडरिया के वार्ड क्रमांक 03 के कांग्रेस पार्षद राज किरण “बड़े ठाकुर” ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्वर्गीय जितेन्द्र कुमार सोनी के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

पार्षद राज किरण अपने साथियों के साथ स्व. सोनी के निवास पहुंचे और परिवार को इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने अपने साथी “बिग बी” के सहयोग से स्व. जितेन्द्र कुमार सोनी के परिजनों को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि दुख की इस घड़ी में परिवार को कुछ सहारा मिल सके।

पार्षद राज किरण ने कहा कि किसी अपने को खोने का दर्द बहुत बड़ा होता है, ऐसे समय में समाज के लोगों का सहयोग ही परिवार को संबल देता है। उन्होंने नगरवासियों और समाज के लोगों से भी अपील की कि वे आगे आकर स्व. जितेन्द्र कुमार सोनी के परिवार की यथासंभव सहायता करें, ताकि परिवार को इस कठिन परिस्थिति से उबरने में मदद मिल सके।

इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवीयता का उदाहरण बताया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भीड़ जैसी बर्बरता – गांव के बीच चौक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, जान गई

Bhuvan Patel

25 को महा स्वच्छता अभियान : जिला पंचायत सामान्य सभा में सड़कों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था और खाद वितरण पर हुई कड़ी समीक्षा

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!