BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

घेराबंदी में 750 रुपए के साथ सट्टा लिखता आरोपी धराया, पुलिस की दबिश से मिरमिटी में मचा हड़कंप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जिला कबीरधाम में अवैध सट्टा संचालन पर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम मिरमिटी में खुलेआम चल रहे सट्टे के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। घेराबंदी के दौरान आरोपी के कब्जे से 750 रुपये नगद, सट्टा पर्चियां और डॉट पेन बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार 03 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मिरमिटी स्थित योगी ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने एक युवक अवैध रूप से सट्टा लिख रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की।

दबिश के दौरान अरुण नाथ योगी (23 वर्ष) को मौके पर सट्टा पर्ची लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 750 रुपये नगद, सट्टा पर्चियां तथा नीली स्याही का डॉट पेन जब्त किया गया। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर अवैध सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की है और आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसे अवैध धंधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी जुआ-सट्टा या अन्य गैरकानूनी गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराध पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“डीए और एरियर्स को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा अभियान — 1 नवंबर से कर्मचारियों का ‘एक मंच एक मांग’ हस्ताक्षर आंदोलन”

Bhuvan Patel

भोरमदेव के जंगलों में भ्रष्टाचार की गूंज: वनपाल ने गरीब आदिवासियों की योजनाओं की राशि बेटा-बहू के खातों में डलवाकर किया गबन,  रिटायरमेंट से पहले कार्रवाई की मांग तेज

Bhuvan Patel

अनिमेष इस्पात प्राइवेट लिमिटेड पर गंभीर सवाल: चिमनी से निकलते धुएं ने पेड़-पौधों को भी किया काला

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!