BP NEWS CG
Breaking News

सहसपुर लोहारा में 10 दिसंबर को स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
गर्भवती महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क सोनोग्राफी जाँच का लाभ
 कवर्धा, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार सहसपुर लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 दिसंबर 2024 को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी जांच की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, मेडिसिन विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मौसम के कारण उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का 6 जुलाई का दौरा निरस्त

Bhuvan Patel

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को सहयोगी सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

एक परमिटमें दौड़ रहे कई वाहन , परिवहन विभाग कार्यवाही करने में सक्षम नहीं 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!