BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़व्यापारसमाचारसिटी न्यूज़

7 अप्रैल को जिलेभर में ‘चावल उत्सव’ की धूम, 516 राशन दुकानों में एक साथ होगा खाद्यान्न वितरण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

7 अप्रैल को ‘चावल उत्सव’ उत्साह और सुव्यवस्थित तैयारियों के साथ मनाया जाएगा। खाद्य विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष अभियान के तहत जिले की सभी 516 उचित मूल्य राशन दुकानों में एक साथ खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
खाद्यान्न के समयबद्ध भंडारण और वितरण के लिए विभागीय स्तर पर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। परिवहनकर्ताओं एवं संबंधित एजेंसियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी राशन दुकानों तक पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।
‘चावल उत्सव’ के अवसर पर सतर्कता समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इससे पारदर्शिता और विश्वास को मजबूती मिलेगी। साथ ही आम हितग्राहियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
खाद्य विभाग के अनुसार, इस विशेष आयोजन का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना तथा पात्र हितग्राहियों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। यह पहल खाद्यान्न वितरण को एक सकारात्मक सामाजिक सहभागिता के रूप में स्थापित करेगी।
प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे 7 अप्रैल को अपने नजदीकी राशन दुकान पर पहुंचकर खाद्यान्न प्राप्त करें और इस उत्सव का हिस्सा बनें। जिलेभर में ‘चावल उत्सव’ को लेकर उत्साह का वातावरण है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Bhuvan Patel

“बिजली विभाग की लापरवाही से घोघराकला में मवेशी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, FIR की चेतावनी”

Bhuvan Patel

महतारी वंदन योजना में ई के वाय सी का कबीरधाम मॉडल, प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंचा जिला, लेकिन भुगतान नहीं मिलने से फील्ड कर्मियों में मायूसी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!