BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

33% आरक्षण से बदलेगा सत्ता का स्वरूप: पूर्णिमा मनीराम साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया ऐतिहासिक फैसला

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संविधान संशोधन, 2023) को लेकर जिले में स्पष्ट और सकारात्मक संदेश उभर रहा है। जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति पूर्णिमा मनीराम साहू ने इसे लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने का कदम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और नेतृत्व क्षमता को संवैधानिक मजबूती देने वाला निर्णायक परिवर्तन है। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से नीति निर्माण अधिक संवेदनशील, संतुलित और समावेशी होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, महिला सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को अब और मजबूती से उठाया जा सकेगा।

सभापति साहू ने स्पष्ट कहा कि देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका देना ही सशक्त लोकतंत्र की असली पहचान है। उन्होंने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अधिनियम भारतीय राजनीति में संतुलन, सहभागिता और महिला नेतृत्व के नए अध्याय की शुरुआत है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नाबालिग बालिका को लखनऊ से सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

मुख्यालय से सटे गांव में भी अधूरा “महतारी सदन”, योजनाओं का हाल बेहाल, दूरस्थ अंचलों की हालत का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं

Bhuvan Patel

स्वर्णकार महिला मंडल ने सुधा वाटिका में मनाया जोरदार रंगोत्सव

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!