BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

चिल्फी घाट में रफ्तार का कहर: ट्रक के पहिये तले दबकर युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में आक्रोश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 पहाड़ी रास्तों और खतरनाक मोड़ों के लिए चर्चित चिल्फी घाट एक बार फिर दर्दनाक हादसे का गवाह बना। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप उठी।

मिली जानकारी के अनुसार, घाट मार्ग से गुजर रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे मौजूद युवक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक ट्रक के पिछले पहिये के नीचे फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर वाहन रुकवाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक बैजलपुर क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा युवक मंगली क्षेत्र का बताया जा रहा है। हादसे के बाद दूसरा युवक गहरे सदमे में है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि चिल्फी घाट में आए दिन तेज रफ्तार भारी वाहनों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। घाट मार्ग पर पर्याप्त चेतावनी संकेतक और सख्त निगरानी व्यवस्था की मांग की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। एक बार फिर चिल्फी घाट में हुई इस दर्दनाक घटना ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रकरण: स्वास्थ्य विभाग में दो सरकारी कर्मियों की राज्य मेडिकल बोर्ड से जांच के आदेश

Bhuvan Patel

कार्रवाई: अवैध रूप से पान मसाला और तंबाकू ले जा रहा ट्रक जब्त

Bhuvan Patel

सिक्ख समाज के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व : विजय शर्मा ने गुरुद्वारा जाकर माथा टेका

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!