BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

हत्याकांड: पुराने रंजिश में दोस्त की चाकू मारकर हत्या, शव में पत्थर बांधकर फेंका, 48 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने 48 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आपसी रंजिश के चलते लोरमी निवासी दशरथ वर्मा की चाकू से हत्या कर उसके शव को पत्थर से बांधकर मनियारी नदी में फेंक दिया गया था।
प्राप्त जानकारी अनुसार, 27 जून की रात मृतक दशरथ वर्मा अपने कुछ परिचितों के साथ निकला था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध कबूल किया।
आरोपियों ने बताया कि बाजारपारा स्थित सुलभ शौचालय के पास चिकन-शराब पार्टी के दौरान पुराने विवाद को लेकर दशरथ से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसे कंकालिन मंदिर के पीछे ले जाकर गला, सिर और माथे पर चाकू से वार किया गया। हत्या के बाद शव को तार और गमछे से बांधकर भारी पत्थर के साथ नदी में फेंक दिया गया।
पुलिस ने चारों आरोपियों अजीत उर्फ अज्जू ठाकुर (19), गौतम उर्फ चिंटू महरा (19), विवेक तिवारी (18) और पवन कुंभकार (21) को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 411/25 अंतर्गत धारा 103(1), 238, 140(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में लोरमी थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम सहित पुलिस के कई जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नाबालिग के अपहरण और शोषण का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Bhuvan Patel

पांडातराई: शराब भट्टी के पास सड़क हादसा, दो युवक घायल – विधायक भावना बोहरा पहुँची मौके पर

Bhuvan Patel

इंदौरी और पंडरिया में भाजपा प्रत्याशियों के रोड शो में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!