BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बलौदा बाजारसिटी न्यूज़

भीषण गर्मी में पशुओं को राहत: दोपहर 12 से 3 बजे तक ढुलाई और सवारी पर रोक

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

तेज गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिले में पशुओं के माध्यम से परिवहन और सामान ढुलाई पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश पशुधन विकास विभाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के निर्देशानुसार जारी किया गया है। प्रतिबंध 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।

बलौदा बाजार द्वाराजारी निर्देश के अनुसार तांगा, बैलगाड़ी, भैंसा गाड़ी, ऊंट गाड़ी, खच्चर, टट्टू एवं गधे के माध्यम से वजन ढोने या सवारी कराने पर उक्त समयावधि में रोक रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अत्यधिक तापमान में कार्य कराने से पशुओं के बीमार पड़ने या मृत्यु की आशंका बढ़ जाती है।

यह कार्रवाई “पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण (परिवहन तथा कृषि पशुओं पर क्रूरता निवारण) नियम, 1965” के नियम 6 (3) के तहत की गई है। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने किसानों और पशुपालकों से अपील की है कि कार्य से पहले और बाद में पशुओं को पर्याप्त मात्रा में चारा और पानी उपलब्ध कराएं, ताकि भीषण गर्मी में पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नियमों की सड़क पर दरारें: बलौदा बाजार के झोका में 100 सीसी रोड फेल—गुणवत्ता के साथ ‘नागरिक सूचना पटल’ भी गायब, विकास आयुक्त के आदेशों की खुली अवहेलना”

Bhuvan Patel

कवर्धा में मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन की तैयारियाँ तेज़: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया व्यवस्था का त्वरित जायज़ा

Bhuvan Patel

कवर्धा में ग्रामीण विकास को नई गति मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 1.24 करोड़ से तीन CC सड़कों का भूमिपूजन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!