BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

दामाद वैशाखु सिंह की हत्या, आरोपी ससुर मंगल सिंह धुर्वे गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलारी में ससुर-दामाद के विवाद के दौरान हुई मारपीट में दामाद वैशाखु सिंह मरावी की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के ससुर मंगल सिंह धुर्वे (50) निवासी ग्राम कोयलारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 16/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को मृतक वैशाखु सिंह अपनी पत्नी सुषमा बाई, दो बच्चों और सास-ससुर के साथ जिला मंडला (मध्यप्रदेश) से अपने ससुराल ग्राम कोयलारी आया था। इसी दौरान शराब पीने को लेकर मामूली बात पर मृतक और उसके ससुर मंगल सिंह के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मंगल सिंह ने सरई की लकड़ी से अपने दामाद वैशाखु सिंह पर हमला कर दिया।

हमले में वैशाखु सिंह के सिर, दाहिने हाथ की कलाई, पीठ और सीने में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बोड़ला में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 13 अगस्त 2026 को उसकी मौत हो गई।

मामले की प्रारंभिक कार्रवाई थाना मोतीनाला जिला मंडला में देहाती नालसी के आधार पर की गई थी। घटना तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र की होने के कारण संबंधित दस्तावेज और डायरी थाना तरेगांव जंगल पुलिस को प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने चश्मदीद के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मंगल सिंह धुर्वे को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में सरई की लकड़ी से दामाद वैशाखु सिंह के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सरई की लकड़ी भी बरामद कर ली।

पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह धुर्वे को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रिश्वत प्रकरण में अंत्यावसायी विभाग के क्षेत्राधिकारी दीपक नामदेव बरी — हाईकोर्ट ने कहा, “मांग का सबूत नहीं, दोषसिद्धि गलत”

Bhuvan Patel

कवर्धा शहर में पकड़ाया एक आरोपी से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब 

Bhuvan Patel

गांजा तस्करी के पांच आरोपी गिरफ्तारी लेकिन मुख्य सप्लायर अभी तक गिरफ्त से बाहर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!