BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़सिटी न्यूज़

927 किलो गांजा तस्करी मामला: फरार मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कबीरधाम जिले में 4.63 करोड़ रुपये के गांजा तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी घनश्याम गुर्जर को चिल्फी पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। 927.645 किलोग्राम गांजा तस्करी के इस मामले में पुलिस ने 30 लाख रुपये कीमत का कंटेनर भी जब्त किया था। आरोपी को 12 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, 24 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर की तलाशी ली गई थी। वाहन में बनाए गए गुप्त चेंबर से 890 पैकेटों में छिपाकर रखा गया 927.645 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। मामले में चिल्फी थाने में अपराध क्रमांक 07/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) और 29 में केस दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान निवासी घनश्याम गुर्जर की कथित संलिप्तता सामने आई। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार जुटी थी। तकनीकी सहायता और संभावित ठिकानों पर पतासाजी के बाद पुलिस टीम ने 9 अक्टूबर को राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया।

ट्रांजिट रिमांड पर कबीरधाम लाए जाने के बाद चिल्फी पुलिस और एएनटीएफ टीम ने आरोपी से पूछताछ की। 12 अक्टूबर को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है। कार्रवाई में साइबर थाना, एएनटीएफ और चिल्फी पुलिस की टीम शामिल रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नौवे चक्र में विजय लगभग से 19000 और भावना 6300 से आगे जीत की आपर संभावना

Bhuvan Patel

शासकीय संपत्ति की बंदरबांट का आरोप: भवन तोड़े, सामान बेचा, जांच की मांग तेज

Bhuvan Patel

533 जब्त वाहनों की खुली नीलामी 10 व 11 जुलाई को, दोपहिया से लेकर ट्रक-ट्रैक्टर तक होंगे शामिल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!