BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचार

अनुराग सिंह ठाकुर बने फ्रेंड्स विथ फैमिली ग्रुप के अध्यक्ष

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा : पंडरिया नगर के पति पत्नी व बच्चों का संयुक्त एकमात्र ग्रुप फ्रेंड्स विथ फैमिली के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुराग सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुना है। वर्तमान में फ्रेंड्स विथ फैमिली ग्रुप पंडरिया नगर के 35 परिवारों का एकमात्र ऐसा ग्रुप है जिसमें 35 परिवारों के पति पत्नी के साथ बच्चें भी शामिल हैं।इस ग्रुप का मुख्य मोटो भी है..*खुशियों के रंग.. परिवार के संग* है।ग्रुप के आयोजनों से प्रभावित होने से इस ग्रुप में परिवारों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। ग्रुप में शामिल परिवारों के सदस्य विभिन्न कार्यक्षेत्रों से संबंध रखते हैं, परंतु ग्रुप के माध्यम से एक सूत्र में बंधे हुए हैं, जो समय समय पर अपने सफल आयोजनों के लिए जाने जाते हैं।इस ग्रुप के द्वारा सबसे पहले भाजी डोंगरी मे एक पारिवारिक मिलन का पिकनिक कार्यक्रम किया गया जिससे सभी सदस्यों का आपसी मेलजोल एवं परिचय हुआ इसके बाद विगत कुछ दिन पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुजुर्ग माताओं के साथ सभी महिलाओं का महिला सम्मान और होली मिलन का भव्य आयोजन किया गया । ग्रुप के सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से अनुराग सिंह ठाकुर को अपना फ्रेंड विथ फेमिली ग्रुप का अध्यक्ष चुना है, जो नगर के पार्षद होने के साथ ही सरल स्वभाव, सहयोगी और विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते है। अनुराग ठाकुर जी को अध्यक्ष चुने जाने पर ग्रुप के सदस्य सुनील श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, प्रफुल बिसेन, पालन सिंह बैस, डॉ राम किशोर बैस, ललित सिंह ठाकुर, अमित सोनी, अशोक शर्मा, शंकर चंद्रवंशी, रवि श्रीवास्तव, विशाल देवांगन ने तिलक लगाकर स्वागत किया ।साथ ही ग्रुप के सभी सदस्यों महिलाओं ने शूभकामनाये दी है। अनुराग सिंह ठाकुर ने उन्हें अध्यक्ष चुनने पर ग्रुप के सभी पुरुष व महिला सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया है और एक नई ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए ग्रुप को सफल बनाने हेतु कार्य करने की बात कही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अमृत सरोवर बना ग्रामीण समृद्धि का स्रोत , जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन और महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम

Bhuvan Patel

जल संकट के बीच कवर्धा में रात का नलकूप खेल: नियमों की धज्जियाँ, प्रशासन बेखबर?”

Bhuvan Patel

मोदी राज में महंगाई, टैक्स और ‘त्याग’ का उपदेश: कांग्रेस का तीखा हमला

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!