BP NEWS CG
अन्य

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से पत्रकारों का आवास का सपना हुआ साकार कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा में पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित को लगभग तीन एकड़ जमीन आबंटन की आदेश कापी प्रदान किया कवर्धा पत्रकारों में खुशी की लहर, कहा- अकबर भाई है तो भरोसा है

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 22 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ राज्य शासन के परिवहन, आवास, पर्यावरण, वन एवं विधि विधायी मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से पत्रकार गृह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति कवर्धा को बड़ी कामयाबी मिली है। पत्रकारों का आवास का सपना अब साकार होगा।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित कवर्धा को कवर्धा शहर से सटे महराजपुर में लगभग तीन एकड जमीन आबंटन की आदेश कापी प्रदान किया है। पत्रकार गृह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति के सदस्यों में खुशी की लहर देखी गई है। समिति ने कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, राज्य क्रेडा सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा सहित पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित कवर्धा के सभी सदस्य गण उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने समिति के अध्यक्ष श्री अविनाश ठाकुर एवं सदस्यों को राज्य शासन द्वारा जारी आबंटन आदेश की कापी प्रदान किया।
उल्लेखीय है पिछले 15 वर्षों से मीडिया से जु़ड़े पत्रकारों द्वारा पत्रकार कालोनी के लिए जमीन आबंटन की मांग की जा रही थी। इसके लिए पत्रकारों ने लम्बा संघर्ष भी किया। पत्रकारों के इस संघर्ष को तब कामयाबी मिली जब कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के संज्ञान में आया। उन्होने पत्रकारों की इस मांग को सही मानते हुए पहले इस मांग की सैद्धांतिक सहमति दी और इसके लिए विधिवित आवेदन करने के लिए कहा। पत्रकारों ने गठित पत्रकार गृह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति के फर्म के माध्यम से कैबिनेट मंत्री श्री अकबर एवं कलेक्टर कबीधाम को भूमि आबंटन के लिए विधिवत आवेदन दिया।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने पत्रकारों के आवेदन पर शीघ्रता से कार्यवाही की। लगभग दो माह के भीतर छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग नवा रायपुर से पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित कवर्धा जिला कबीरधाम के नाम पर कवर्धा से सटे 1.081हैक्टेयर भूमि आबंटित किया गया है।
पत्रकारों में खुशी की लहर, कैबिनेट मंत्री का आभार जताया
पत्रकार गृह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति कवर्धा के अध्यक्ष श्री अविनाश ठाकुर एवं अन्य सदस्यों द्वारा जमीन आबंटन की कापी मिलने पर कैबिनेट मंत्री श्री अकबर को पुष्प माला पहनाकर आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री श्री अकबर है तो भरोसा है के साथ अपने संबोधन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम सब मिडिया के साथियों के लिए यह गौरव का क्षण है। यह गौरव शाली क्षण कवर्धा पत्रकारिता जगत में मिशाल बन कर रहेगा और आने वाली पीढ़ी इसे सदियों तक याद रखेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रेंगाखार कला में संकुल समन्वयक व प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान पाठको का बैठक सम्पन्न

Bhuvan Patel

कवर्धा वनमंडल अंतर्गत वनरक्षक की सीधी भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों का शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा 22 मई से 2 जुलाई 2023 तक

Bhuvan Patel

अवैध शराब विक्रेता को पुलिस ने पकड़ा , धारा 34 (1) (ख) आबकारी एक्ट

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!