BP NEWS CG
अन्य

कांग्रेस की लहर, पार्टी से जुड़ रहे हैं लोग  मंत्री मोहम्मद अकबर ने तिरंगा गमछा पहनाकर किया स्वागत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मोहम्म्द अकबर के प्रयासों से हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का दौर जारी है। कवर्धा विकासखंड के ग्राम बिरकोना व बोड़ला विकासखंड के ग्राम लोहारीडीह के दर्जन भर नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने राजधानी रायपुर में इन सभी लोगों का कांग्रेस प्रवेश कराया। मंत्री अकबर ने इन सभी लोगों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्य किए जा रहे है। नागरिकों की समस्या के समाधान के साथ ही उन्हें नई-नई सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इससे सभी क्षेत्रों में खुशहाली का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में आर्कषण बढ़ रहा है तथा लोग कांग्रेस से जुड़ कर कार्य करना चाह रहे है। इन लोगों ने कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए लिखित आवेदन मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष प्रस्तुत किया।
कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने वाले लोगों के नाम इस प्रकार है:- ग्राम बिरकोना विकासखंड कवर्धा के राजकुमार चन्द्रवंशी, केदार चन्द्रवंशी, राजू चन्द्रवंशी, जगनू साहू, दिनेश चन्दवंशी, सुशील चन्द्रवंशी, नरेश चन्द्रवंशी, ग्राम लोहारीडीह विकासखंड बोड़ला के जगेलाल मेरावी, मैहर लाल साहू, नेहरू साहू पंचम बघेल।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भावना बोहरा की आभार रैली पदयात्रा में उमड़ा जनसमूह, पुष्प वर्षा से किया भव्य स्वागत

Bhuvan Patel

महिला के साथ शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी को पंडरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल धारा 376,456,506 IPC. के तहत मामला दर्ज

Bhuvan Patel

हर्षोलास से पूसेरा में मनाया गया आजादी का पर्व , प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!