BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गो के हित में कार्य किया है – अकबर , कुर्मी समाज की बैठक में पहुच कर मांगा समर्थन  

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा| कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी तथा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा में स्थित कुर्मी छात्रावास भवन में पहुच कर कुर्मी समाज की बैठक में उपस्थित हुए | उन्होंने समाज के गणमान्य नागरिको से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन मांगा| उन्होंने कहा के कांग्रेस के सरकार ने अपने वायदे निभाए है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गो के हित में कार्य किया है |
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने बताया के कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया की कांग्रेस की सरकार बन्ने पर फिर से किसानो के क़र्ज़ की माफ़ी की जाये | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानो के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते हुए घोषणा पत्र समिति के बैठक में अपनी सहमति दी की किसानो का कर्जा फिर से माफ़ किया जाये |
कांग्रेस सरकार के कार्यो के बारे में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने बहुत से कार्य करने के बावजूद बहुत से कार्य शेष रह जाते है |कांग्रेस इस बार भी छतीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है | कांग्रेस की अगली सरकार बनने पर प्रदेश के विकास व समाज के प्रतेक वर्गो के हितो के कार्य करने के लिए कोई कसर नही छोड़ी जाएगी |

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राज्य ग्रामीण सेवा संघ का ऐतिहासिक अधिवेशन: सर्वसम्मति से नई टीम का गठन, मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा संगठन

Bhuvan Patel

भावना बोहरा के विधायक बनने से क्षेत्र में बह रही विकास की गंगा : समुंद सेवाराम कुर्रे

Bhuvan Patel

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर महुआ शराब और 1100 किलोग्राम लाहन जब्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!