BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अकबर भाई ने मांगा सतनामी समाज का समर्थन , हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहुंगा – अकबर 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। सतनामी समाज के गणमान्य नागरिको की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन छिरहा में हुई। बैठक में कवर्धा के काग्रेस प्रत्याशी तथा प्रदेश के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा सतनामी समाज का समर्थन मिलता रहा है।
 कवर्धा विधानसभा के दर्जनों गांव से प्रतिनिधि के तौर पर दो-दो लोग बैठक में उपस्थित हुए। मोहम्मद अकबर ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में फिर से कवर्धा की जनता के बीच पहुंच रहें हैं। उन्हें सतनामी समाज का समर्थन मिलता आया है जिसके लिए वे आभार व्यक्त करते है। मोहम्मद अकबर ने कहा कि उन्होने कवर्धा के विधायक बनाने के पश्चात क्षेत्र के लोगों की समस्या दूर करने तथा क्षेत्र के विकास में काई कसर नहीं छोड़ी। भविष्य मे भी वे अपनी जिम्मेदारी निभाने मेें कोई कसर नहीं छोड़ेगें।
 बैठक मे प्रमुख रूप मे अगम अनंत, बाबूदास गोप, दुलाखन गेंडरे, शिव मंहत, रामाधार चतुर्वेदी, वीरेेद्रं जागंडे, गौतम जागंडे, मोती कोशले, इंद्रा बंजारे, बियासी लाल, महंत भीखम कोशले, संतोष डहरिया, किशन बंजारे, शिव बंजारे, अनिल कठले, सुधांशु बघेल, हीरा कोशले, लालू बंधे, कलाराम, गहरू धनशय, भारत सोनकर, कमल बंजारे, टेकसिंह जागंडे,शिव भारत, जलेश बघेल, बंशी फागू बंजारे सहित बड़ी संख्या सतनामी समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

 

 

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा के जंगलों में मौत का तांडव! तेंदुआ–बायसन शिकार से खुली वन सुरक्षा की पोल—कार्रवाई बाद में, सवाल पहले: जंगल की भरपाई कौन करेगा

Bhuvan Patel

कुपोषण और उपेक्षा की मार झेल रहे बैगा बच्चे, सरोदा दादर की आंगनवाड़ी बेहाल

Bhuvan Patel

जंगल पर हमला: अफसरों की लापरवाही से हरे पेड़ों की बलि, बंगले के पीछे ही मिला लाखों की लकड़ियों का जखीरा”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!