BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान मे आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

मुख्य अतिथि सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ

मुख्य अतिथियो ने क्षेत्रीय सरस मेला मे समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टॉल का अवलोकन किया 

कवर्धा |उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले में पहली बार आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला 2024 आगाज हो चुका है. कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में 10 दिवसीय क्षेत्रीय सरस मेला 2024, सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्री संतोष पाण्डेय सहित अतिथियो ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.मुख्य अतिथियो ने क्षेत्रीय सरस मेला मे समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टॉल का अवलोकन किया. इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुशीला रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमति इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री वीरेंद्र साहू, श्री गणेश तिवारी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री रामकुमार पटेल श्री उमंग पाण्डेय सहित सहित जन प्रतिनिधि उपस्थित है.
      उलेखनीय है की जिले में पहली बार क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन हो रहा है, जिसका आगाज आज से कवर्धा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में हुआ. मेले में प्रदेश एवं अन्य राज्यों के स्व-सहायता समूहो द्वारा निर्मित विभिन्न सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टॉल लगाया गया है. साथ में स्वदेशी मंच द्वारा उत्पादित विभिन्न सामग्रियां और क्राफ्ट बाजार भी है. 10 दिवसीय मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों के लिए मीना बाजार और स्वादिष्ट व्यंजनों के  होगा फूड कोर्ट, बैंको का स्टाल भी है, जिसमे बैंक की योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है।

 

Click BP NEWS CG LOGO for You tube👇

यूट्यूब के लिए बीपी न्यूज सीजी लोगो पर क्लिक करें👇

 

Subscribe our channel👇

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें 👇

 

 

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के विकाश के लिए चुनाव मैदान में कैलाश चंद्रवंशी 

Lomesh Patel

प्रधानमंत्री आवास योजना से अपना पक्का घर मिलने की खुशियां बाटेंगे ग्रामीण

Bhuvan Patel

“गांधी-शास्त्री जयंती और विजयदशमी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 6 पेटी अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार, ड्राई डे पर मुनाफाखोरी का प्रयास नाकाम”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!