BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबर

मिशन शक्ति जिला महिला सशक्तिकरण के लिए साक्षात्कार 8 जनवरी को

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत ‘‘मिशन शक्ति’’ जिला महिला सशक्तिकरण हब के विभिन्न पदों की संविदा भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के तहत कौशल परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा अनुसार वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और मल्टी टास्क स्टाफ पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 8 जनवरी 2025, बुधवार को सुबह 09ः00 बजे कलेक्टर कार्यालय (एनआईसी कक्ष) में तथा साक्षात्कार दोपहर 02ः00 बजे जिला पंचायत, कबीरधाम में आयोजित किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल पर निर्धारित तिथि और समय से एक घंटे पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य है। इसी दिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र के साथ संलग्न सभी दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को अपने साथ आवेदन के साथ संलग्न सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां और परिचय पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि) लाना अनिवार्य होगा।वरीयता सूची में चयनित अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा और साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए पृथक से सूचना पत्र भी जारी किया गया है।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी दीनानाथ देवांगन गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Bhuvan Patel

चिल्फी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

नकली शंकराचार्य पर लगे लगाम: आदित्यवाहिनी ने उठाई सख्त कानून की मांग”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!