कवर्धा , जिला पंचायत कबीरधाम के अंतर्गत जनपद पंचायत पंडरिया के क्षेत्र क्रमांक 02 से नेउर के तत्कालीन उपसरपंच (दो बार ) ने जनपद सदस्य के लिए चुनावी मैदान पर उतरी है क्षेत्र क्रमांक 02 अनुसूचित जनजाति (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित हैं जिसके चलते चुनावी मैदान में वर्तमान जनपद सदस्य की पत्नी , नेउर उपसरपंच पार्वती सुनहले सहित छः महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में है । पार्वती सुनहले को निर्वाचन अधिकारी के द्वारा ब्लैकबोर्ड चुनाव चिन्ह आबंटित किया किया जो मत पत्र के सबसे ऊपर मतलब 1 नंबर पर रहेगा ।
शिक्षित एवं अनुभवी महिला उम्मीदवार
जनपद पंचायत पंडरिया के क्षेत्र क्रमांक 02 में नेउर , महीडबरा,बदना, दमगढ़, अमनिया ग्राम पंचायत आते है । जिसके लिए लगातार दो बार ग्राम पंचायत नेउर उपसरपंच पार्वती सुनहले चुनावी मैदान पर उतरी है। पंचायती राज अधिनियम के तहत उप सरपंच का अनुभव है साथ ही शिक्षा की भी कमी नहीं है । पार्वती सुनहले की शैक्षणिक योग्यता भी स्नातक (बी.ए.) है । पढ़े लिखे और अनुभवी आदिवासी महिला यदि चुनाव जीत कर जनपद पंचायत पहुंचती है तो क्षेत्र का विकाश होना स्वभाविक है ।
पारिवारिक पकड़ मजबूत
पार्वती सुनहले की ससुर शिक्षक थे । उनका व्यवहार क्षेत्र में बहुत ही अच्छा था लोगो से परस्पर परिवारिक और सहयोगात्मक भाव से मेल मुलाकात होता था । वर्तमान में पार्वती सुनहले की परिवार के लोग शिक्षित और सरकारी नौकरी में हैं। जिसके कारण क्षेत्र में , समाज में उनका पैठ बना हुआ है । स्थिती बेहद मजबूत है।पार्वती सुनहले वैसे तो अपनी पहचान की मोहताज नहीं है क्षेत्र में सभी लोग भालीभांति से परिचित हैं ।




