BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

*जेल में बंद कैदियों को मिलेगा गंगा जल स्नान का अवसर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
रायपुर, 22 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों की भी इच्छाशक्ति होती है और वे भी गंगा स्नान का पुण्य लाभ लेना चाहते हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में 25 फरवरी को गंगा जल से सामूहिक स्नान करवाया जाएगा। इस पहल के तहत सभी कैदियों को गंगा जल से स्नान कर आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि संस्कार हमारी संस्कृति से जुड़े हैं और यह हमारी परंपराओं का एक अभिन्न हिस्सा है। समाज में सुधार और पुनर्वास की भावना के तहत यह निर्णय लिया गया है, जिससे कैदियों में आत्मशुद्धि और नैतिकता के भाव उत्पन्न हों। उन्होंने यह भी कहा कि यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है और हर व्यक्ति को इसका लाभ उठाने का अधिकार है। इसी सोच के तहत जेलों में बंद कैदियों को भी इस आध्यात्मिक अवसर से जोड़ा जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जेल अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश सरकार कैदियों के सुधार और उनके पुनर्वास के प्रति प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कठोर कानून का डर नहीं, मवेशियों का क्रूर परिवहन जारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

सटोरिया के विरूद्ध धारा- 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही

Bhuvan Patel

अमरकंटक में भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, 18 हजार श्रद्धालु हुए लाभान्वित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!