BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आदिवासी उपयोजना क्षेत्र एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल 2025 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा।
प्रवेश परीक्षा हेतु अभ्यर्थी 3 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
परीक्षा केन्द्र:
1. स्वामी करपात्री जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कवर्धा
2. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, रानी दुर्गावती चौक, कवर्धा
परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य निर्देश:
परीक्षा दिवस को कम-से-कम 1 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचना अनिवार्य होगा।
प्रवेश पत्र के साथ नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज के दो फोटो और एक फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या विद्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र) लाना आवश्यक है।
परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करें।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, पर्स, स्कार्फ आदि लाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या होने पर परीक्षार्थी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कलेक्टर परिसर कबीरधाम में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
नवीन सत्र में भविष्य की दिशा तय करने का अवसर – तैयारी के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भावना दीदी की गारंटी को पूरा करना मेरा संकल्प ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है : भावना बोहरा  

Bhuvan Patel

6 साल से अनुपस्थित सहायक शिक्षिका बर्खास्त, DEO ने दिखाई सख्ती

Bhuvan Patel

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भोरमदेव आश्रम में संपन्न हुआ विधार्थी उज्ज्वल भविष्य निर्माण शिविर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!