BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

खैरबना कला में आंगन मिलन सेवा से बच्चों और माताओं में दिखा उत्साह

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा । महिला एवं बाल विकास विभाग की बोड़ला परियोजना अंतर्गत महराजपुर सेक्टर के खैरबना कला आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 और 4 में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चे, माताएं और हितग्राही शामिल हुए।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य नरेश साहू, बूथ अध्यक्ष योगेश साहू और मितानिन भारती साहू अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भगवती साहू और धन्ना साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया। हितग्राही भुनेशिया साहू सहित अन्य महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

इस दौरान बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। महिलाओं और हितग्राहियों ने भी विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी जानकारी दी।

‘आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों, माताओं और समुदाय का जुड़ाव बढ़ाना है। कार्यक्रम में अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और नियमित आंगनबाड़ी उपस्थिति के प्रति जागरूक किया गया।

अतिथियों ने कहा कि बच्चों के प्रारंभिक विकास में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सामुदायिक सहभागिता से बच्चों के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा सकता है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

महराजपुर सेक्टर के खैरबना कला में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन, माताओं और हितग्राहियों की सहभागिता रही। आयोजन के माध्यम से बच्चों के विकास और समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शिक्षकों का किया सम्मान, कहा एक सभ्य समाज और देश की प्रगति में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय

Bhuvan Patel

पोलमी स्कूल में प्रवेश के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाकर ABVP ने दिया धरना

Bhuvan Patel

6 घंटे में खुलासा: बिडोरा से चोरी हुई पीकअप बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!