BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

7 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने कबीरधाम पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास नीति पर जताया भरोसा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा ,
छत्तीसगढ़ शासन की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के सकारात्मक प्रभावों के तहत कबीरधाम जिले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 7 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपत्ति — रमेश उर्फ आटम गुड्डू और सविता उर्फ लच्छी पोयम — ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

दोनों पिछले आठ वर्षों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे। रमेश एमएमसी जोन की प्लाटून नंबर 01 का सदस्य था, जबकि सविता टांडा एरिया कमेटी की सदस्य रही। आत्मसमर्पण के दौरान उन्होंने बताया कि संगठन में बढ़ते आंतरिक मतभेद, आदिवासियों पर अत्याचार और जंगलों की कठिन जिंदगी ने उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूर किया।
यह सफलता पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य (IPS) के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत संभव हो पाई। अभियान में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों समेत जिला विशेष शाखा की टीम का भी अहम योगदान रहा।
आत्मसमर्पण के पश्चात दोनों को शासन द्वारा ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है, जबकि अन्य पुनर्वास लाभ शीघ्र ही दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री (गृह) विजय शर्मा द्वारा प्रस्तुत नीति के प्रति आत्मसमर्पित नक्सलियों ने आस्था जताई है। श्री शर्मा ने पुलिस प्रशासन को इनके समुचित पुनर्वास हेतु निर्देश दिए हैं।
अब तक कबीरधाम जिले में कुल 11 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिनमें 10 इनामी नक्सली हैं। यह अभियान आगे भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में प्रेरणास्पद सिद्ध होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

स्टेयरिंग फेल होते ही खेत में पलटी लखनऊ जा रही यात्री बस, 5 मिनट में पहुंची एंबुलेंस; बड़ा हादसा टला

Bhuvan Patel

प्रेम संबंध से इनकार पर युवती की नृशंस हत्या — आरोपी साइकोपैथ निकला, 19 फर्जी महिला इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर करता था ठगी और भ्रम फैलाव

Bhuvan Patel

उप मुख्यमंत्री ने महरा समाज के सम्मेलन में कहा: “छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!