BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

डीपीएस कवर्धा में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि – निदेशक ने की न्याय की मांग

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, – दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में शहीद जवानों और मृत पर्यटकों की स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आशीष कुमार अग्रवाल, शिक्षकगण, समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
निदेशक अग्रवाल ने इस क्रूर और कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना न केवल देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती है, बल्कि मानवता पर भी गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि दोषियों को शीघ्र कठोरतम सजा दी जाए।
विद्यालय परिवार ने आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज बुलंद की और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व संवेदनशीलता दोहराई। इस श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय का पूरा स्टाफ एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में यूरिया खाद की कालाबाजारी चरम पर, किसान 266 की जगह 350 रुपये में खरीदने को मजबूर

Bhuvan Patel

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तोड़फोड़ करने वाले हरीश साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पुलिस ने किया पेश 

Bhuvan Patel

गन्ना किसानों को 46.77 करोड़ का भुगतान, भोरमदेव कारखाने पर बढ़ा भरोसा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!