BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

शाकाहारी डिश में हड्डी मिलने से मचा बवाल, बग्गा जी रेस्टोरेंट फिर विवादों में, लाइसेंस भी निकला फर्जी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 शहर के प्रतिष्ठित बग्गा जी रेस्टोरेंट में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुधवार की रात एक परिवार जब डिनर के लिए पहुंचा और शाकाहारी पनीर स्टार्टर ऑर्डर किया, तो डिश में हड्डी का टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे नगर में चर्चा का विषय बन गया है।
परिवार ने बताया कि जैसे ही उन्होंने स्टार्टर खाना शुरू किया, उन्हें पनीर के बीच हड्डी जैसा कुछ महसूस हुआ। जब उन्होंने इसे निकाला, तो वह स्पष्ट रूप से मांस की हड्डी निकली। इससे परिवार बेहद आहत हुआ और उन्होंने तुरंत रेस्टोरेंट स्टाफ को इसकी जानकारी दी। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और मालिक सनी बग्गा को फोन पर इसकी जानकारी दी।
पहले भी हो चुकी है ऐसी गलती
बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब इस रेस्टोरेंट में ऐसी लापरवाही हुई हो। लगभग डेढ़ महीने पहले इसी परिवार के एक अन्य सदस्य को एग करी में मांस का टुकड़ा मिला था, लेकिन तब बात को ज्यादा नहीं बढ़ाया गया था। अब दोबारा हुई इस घटना ने मामले को तूल दे दिया है।
रेस्टोरेंट संचालक ने दी सफाई
संचालक सनी बग्गा ने फोन पर स्वीकार किया कि यह गलती स्टाफ से हुई है और डिश की गार्निशिंग में उपयोग किए गए सलाद में गलती से हड्डी का टुकड़ा शामिल हो गया। उन्होंने परिवार से खेद व्यक्त करते हुए स्टाफ को चेतावनी देने की बात कही है।
खाद्य सुरक्षा विभाग करेगा कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा निरीक्षक अविशा मरावी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने जांच के लिए परिवार से वीडियो और फोटो मांगे हैं।
लाइसेंस का मामला भी आया सामने
जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि बग्गा जी रेस्टोरेंट तखतपुर में संचालित हो रहा है, जबकि उसका लाइसेंस मुंगेली जिले का है। मार्च में हुई फूड सेफ्टी विभाग की जांच में यह सामने आया था कि तखतपुर में संचालन के लिए रेस्टोरेंट के पास वैध लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद रेस्टोरेंट बिना स्थानीय लाइसेंस के संचालित हो रहा है, जो नियमों का उल्लंघन है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर क्या सख्त कदम उठाता है और रेस्टोरेंट संचालक को कब तक नया लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिले में अवैध प्लाटिंग का संगठित खेल बेनकाब — बिना अनुमति सड़क किनारे ज़मीनों की खुलेआम बिक्री, प्रशासन मौन क्यों

Bhuvan Patel

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को सहयोगी सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कबीरधाम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, नर्सिंग छात्राओं ने किया शानदार प्रस्तुतीकरण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!